ओके.... सीआरपी-बीआरपी व शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक

नाला . प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों तथा बीआरपी-सीआरपी के साथ बैठक की. विधानसभा निर्वाचन को सफल बनाने के लिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले उपायुक्त के कार्यक्रम क ी रूपरेखा पर चर्चा की गयी. उन्होंने उपायुक्त […]

नाला . प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों तथा बीआरपी-सीआरपी के साथ बैठक की. विधानसभा निर्वाचन को सफल बनाने के लिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले उपायुक्त के कार्यक्रम क ी रूपरेखा पर चर्चा की गयी. उन्होंने उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के मतदाता जागरूकता शिविर मंे बीएलओ की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि 70 प्रतिशत से क म मतदान वाले बूथ गांव में घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति विशेष रूप से प्रेरित करेंगे ताकि 80 प्रतिशत की वृद्धि हो सके. बीडीओ ने भी बीआरपी तथा सीआरपी से विगत लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने वाले लोगों की सूची भी संग्रह करने का निर्देश दिया. सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर आदि अंकित करने का भी निर्देश दिया गया. संबंधित बूथ वाले स्कूलों में पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली आदि की जानकारी ली. मौके पर जीपीएस अनिल कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शीला सोरेन, कैलाश मरांडी, बीआरपी सुनील कुमार मंडल, सीआरपी परिमल मंडल, रीता चंद्रा, कृष्ण चंद्र महतो, लक्ष्मण चंद्र माजी, समर लायक, बीपीओ इम्तियाज अहमद, दीनानाथ मंडल, नित्यानंद गोरांय उपस्थित थे. ………………………………..फोटो : 02 जाम 11 बैठक करते बीडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >