फोटो: 01 जाम 03 संबोधित करते उपायुक्त, 04 उपस्थित लोग फतेहुपर/ बिंदापाथर फतेहपुर के उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वीप के तहत क ार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह, डीडीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण, सिविल सर्जन डॉ बीके साहा, फतेहपुर बीडीओ श्रीमान मरांडी, प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू आदि उपस्थित थे. उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ, शिक्षक, किसान मित्र, सहिया मिलकर एक ऐसा माहौल बनाये कि शत प्रतिशत मतदान हो. महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें. जिनके छोटे बच्चे हैं उन्हें बूथ पर चॉकलेट दिया जायेगा. सिर्फ फतेहपुर में नहीं गांव देहात में मतदान क ो प्रेरित करना होगा. इसी के तहत सात व 14 दिसंबर को स्कूल, आंगनबाड़ी से प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को जागरूक करें. मौके पर जिप सदस्य प्रभा देवी, सीडीपीओ मुकुलिता घोष, बीइइओ मसरा मुर्मू, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अशोक चौधरी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास सह प्रखंड के उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय के शिक्षक, सीआरपी, आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ, किसान मित्र, सहिया, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन फतेहपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर यादव ने किया. कुंडहित . स्वीप कार्यक्रम के तहत कुंडहित प्रखंड परिसर में उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, सहायिका, साथी सहिया, एएनएम, जनसेवक, पंचायत सचिव, बीएलओ तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भाग लिया.
ओके.... मतदाताओं को जागरूक करने को उपायुक्त ने दिये निर्देश
फोटो: 01 जाम 03 संबोधित करते उपायुक्त, 04 उपस्थित लोग फतेहुपर/ बिंदापाथर फतेहपुर के उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वीप के तहत क ार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह, डीडीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण, सिविल सर्जन डॉ बीके साहा, फतेहपुर बीडीओ श्रीमान मरांडी, प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू आदि […]
