एड्स दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

जामताड़ा कोर्ट . विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पुराना सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन डीएलएसए के सचिव प्रभाकर सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि एड्स रोग के लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए. डॉ डीके अखौरी […]

जामताड़ा कोर्ट . विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पुराना सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन डीएलएसए के सचिव प्रभाकर सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि एड्स रोग के लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए. डॉ डीके अखौरी ने एड्स की विस्तृत जानकारी दी. सावधानी बरतने पर इस बीमारी से बचा जा सकता है. संक्रमित सूई, ब्लड आदि रोग के कारण है. वहीं डीएसपी राजबली शर्मा ने भी अपने विचार रखे. मौके पर सुनील दुबे, विजय कुमार सिन्हा, राजीव कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >