भीड़ हुई बेकाबू, नहीं बन सका आधार कार्ड

कुंडहित : विकास भवन में रविवार को आधार कार्ड निर्माण भीड़ के कारण बंद कर देना पड़ा. कारण कि निर्माण कार्य में एक ही मशीन लगाया गया था, जबकि अपेक्षाकृत भीड़ अधिक जुट गयी थी. जो बेकाबू हो गयी. कंपनी कर्मी सत्यवान मंडल, सिकंदर ठाकुर, योगेंद्र रवानी ने बताया कि भीड़ के कारण काम में […]

कुंडहित : विकास भवन में रविवार को आधार कार्ड निर्माण भीड़ के कारण बंद कर देना पड़ा. कारण कि निर्माण कार्य में एक ही मशीन लगाया गया था, जबकि अपेक्षाकृत भीड़ अधिक जुट गयी थी.

जो बेकाबू हो गयी. कंपनी कर्मी सत्यवान मंडल, सिकंदर ठाकुर, योगेंद्र रवानी ने बताया कि भीड़ के कारण काम में बहुत दिक्कत हो रही थी. उधर आजसू के गौतम कर, रंजीत लायेक, बाबूधन टुडू ने कहा कि पंचायत वार आधार कार्ड बनना चाहिए. बीडीओ श्रीमंत सोरेन ने भी आश्वासन दिया कि इसके लिए हर पंचायत में शिविर लगाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >