नाला : विधानसभा चुनाव 2014 के सफल क्रियान्वयन हेतु बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने वेव कास्टिंग बूथों तथा चुनाव के दौरान नेताओं के आगमन के संबंध में निर्धारित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने मतदान केंद्र संख्या 234 प्रावि जीवनपुर, उप्रवि नतुनडीह, प्रावि धवाटांड़, उमवि डाडर बूथ नंबर 245 का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित बूथ पर बिजली व्यवस्था, टेबलेट चार्ज करने का प्वाइंट तथा नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन किया. क्रम में बांदो स्थित यज्ञ मैदान के हेलीपैड का भी जायजा लिया. वहीं उन्होंने तीन दिसबंर को जिले के उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह के प्रस्तावित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का स्थल श्रीपुर विद्यालय का भी निरीक्षण किया. मौके पर जेइ सरजू रविदास, जितेन राउत तथा पंचायत सचिव उपस्थित थे.
बीडीओ ने वेव कास्टिंग ओर बूथ का किया निरीक्षण
नाला : विधानसभा चुनाव 2014 के सफल क्रियान्वयन हेतु बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने वेव कास्टिंग बूथों तथा चुनाव के दौरान नेताओं के आगमन के संबंध में निर्धारित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने मतदान केंद्र संख्या 234 प्रावि जीवनपुर, उप्रवि नतुनडीह, प्रावि धवाटांड़, उमवि डाडर बूथ नंबर 245 का जायजा लिया. उन्होंने […]
