भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव

फोटो 28 जाम 14 संबोधित करते,15 उपस्थित संवाददाता, जामताड़ा भाजपा ने आज नगर भवन परिसर मंे कार्यकर्ताओं की सभा की. जिसमें प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव मुख्य रू प से मौजूद थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस ने लुटने का काम किया है. प्रदेश मंे भाजपा की सरकार बनी तो […]

फोटो 28 जाम 14 संबोधित करते,15 उपस्थित संवाददाता, जामताड़ा भाजपा ने आज नगर भवन परिसर मंे कार्यकर्ताओं की सभा की. जिसमें प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव मुख्य रू प से मौजूद थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को कांग्रेस ने लुटने का काम किया है. प्रदेश मंे भाजपा की सरकार बनी तो विकास के नये द्वार खुलेंगे. प्रदेश मंे कोयला जैसी प्राकृति संपदा है मगर यहां का कोयला रेल में भर कर बाहर चला जा रहा है. जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. इसके लिए खास कदम उठाने की जरूरत है. अवसर पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल ने अपने पक्ष मंे वोट मांगा तथा क्षेत्र के विकास करने की बात कही. मौके पर सोमनाथ सिंह, बालमुकुंद रविदास, मनीष दूबे, संतन मिश्रा, किशोर झा, अजीत सिंह, बबीता झा, बेबी सरकार, शारदा देवी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >