चुनाव को लेकर डीसी ने किया प्रेस वार्ता जिले में 696 मतदान केंद्र बनाये गये 1478 बैलट यूनिट व 780 कंट्रोल यूनिट बनाये गये फोटो है 25 जाम 40 डीसी संवाददाता, जामताड़ा विधानसभा चुनाव के पंचम चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन की तैयारी जोरों पर है. प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि 26 नवंबर से नामांकन आरंभ है.
जामताड़ा के 2,34,665 मतदाता और नाला विधानसभा के 1,99,723 मतदाता हैं. जिले मंे 696 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें 64 बूथ सारठ विधानसभा अंतर्गत है. उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 1478 बैलट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट 780 है. चुनाव कार्य संपन्न कराने में 250 बडे़ वाहन, 144 छोटे वाहन एवं सात ट्रक लिये जा रहे हैं. जिले मंे निर्वाचन कार्य के लिए 3201 कर्मियों की आवश्यकता है. कुल 112 सेक्टर दंडाधिकारी कार्यरत रहेंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर बुधवार है जबकि नामांकन की स्क्रुटनी की तिथि 4 दिसंबर गुरुवार है, नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 6 दिसंबर शनिवार है, निर्वाचन की तिथि 20 दिसंबर शनिवार है, वहीं मतगणना 23 दिसंबर मंगलवार को होगी. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि जिले मंे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर तैयारी पूरी की जा है. लोग निर्भिक होकर मतदान करें.
