कांग्रेस प्रत्याशी इरफान मिले जनता से

मिहिजाम . जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चला कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की. डॉ अंसारी ने स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में नमन किया. इसके बाद नगर कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही बूथ कमेटी […]

मिहिजाम . जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चला कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की. डॉ अंसारी ने स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में नमन किया. इसके बाद नगर कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही बूथ कमेटी को लेकर चर्चा की. उन्होंने बताया कि मिहिजाम शहर में विकास नाम की कोई चीज नहीं दिखायी दे रही है. मेरी प्राथमिकता बेघरों एवं उजड़े हुए लोगों को बसाना, 24 घंटों बिजली आपूर्ति, लोगों को पेयजल मुहैया करानी होगी. बताया कि रेलनगरी चित्तरंजन में मिहिजाम के लोगों की जमीन गयी, लेकिन आज तक किसी ने भी इन लोगों को जमीन का हक दिलाने के लिये कोई पहला नहीं किया. कहा कि वर्तमान विधायक के कार्यकलाप से जनता त्रस्त है. कांग्रेस ही विकास कर सकती है. मौके पर दानिश रहमान, आनंद जैन, संतोष तांती, अर्जुन साव, पिंटू तिवारी, बेबी पासवान आदि मौजूद थे.—————————-फोटो: 25 जाम 04 कार्यकर्ता के साथ डॉ इरफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >