ओके... बाइक सवार ने हथियार के बल पर छीने 17 हजार

बिंदापाथर . जामताड़ा-नाला सड़क मुर्गाडंगाल गांव के समीप लुटेरों ने भाजपा के नाला प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव से 17 हजार रुपये छिनतई कर ली. उन्होंने ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. पीडि़ता ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे बाइक से नाला से अपने घर खैरा आ रहे थे. इसी क्रम में मुर्गाडंगाल […]

बिंदापाथर . जामताड़ा-नाला सड़क मुर्गाडंगाल गांव के समीप लुटेरों ने भाजपा के नाला प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव से 17 हजार रुपये छिनतई कर ली. उन्होंने ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. पीडि़ता ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे बाइक से नाला से अपने घर खैरा आ रहे थे. इसी क्रम में मुर्गाडंगाल गांव के समीप पल्सर सवार तीन लोग बाइक रोक कर हथियार के बल पर 17 हजार रुपये लूट लिया. पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. अब तक किसी की भी गिफ्रतारी नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >