जामताड़ा : जेबीसी प्लस टू विद्यालय के परिसर में बिड़ला औद्योगिक तथा प्रौद्योगिक संग्रहालय, भारत सरकार कोलकाता के तत्वावधान में विज्ञान मेला आयोजन किया गया. मेला की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शैलेश चंद्र मिश्रा ने की. वहीं मेले का उदघाटन साइंस फॉर सोसाइटी जामताड़ा के अध्यक्ष हर प्रसाद खां तथा एकेडमिक संयोजक रमानाथ भुई ने किया.
इसमें प्रखंड अंतर्गत आठ उच्च विद्यालय के 11 बाल वैज्ञानिक अपने चार्ट मॉडल प्रस्तुत किये. उच्च विद्यालय मिहिजाम की एकता कुमारी सिन्हा, प्रो उच्च विद्यालय मिहिजाम के तुली रानी राय चौधरी, आरके बालिका उच्च विद्यालय जामताड़ा की रिया सिन्हा, नवोदय जामताड़ा के हिमांशु मंडल, डीएवी जामताड़ा के मनीष कुमार, मेहुल डोकानिया, विद्यालय के मधुसूदन मंडल, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय मिहिजाम के रोहन बैठा आदि का चयन किया गया. निर्णायक मंडली में कांचन गोपाल मंडल, विश्वजीत लायक, नेपाल चंद्र दत्त, सौमिता माजी, संजय कुमार वर्णवाल आदि थे.
