विहिप के कार्यकर्ताओं ने मवेशी से लदा चार पीकअप किया जब्त

ट्रकों मंे 23 मवेशी लदे थेफोटो : 20 जाम 03प्रतिनिधि, कुंडहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुंडहित में मवेशी लदे चार पिकअप वैन को जब्त कर कुंडहित थाना सौंपा. कार्यकर्ताओं ने कल देर रात को दो पिकअप वैन तथा आज अहले सुबह दो पिकअप वैन संख्या जेएच 04 जी 6819, जेएच 15 जे 5766, […]

ट्रकों मंे 23 मवेशी लदे थेफोटो : 20 जाम 03प्रतिनिधि, कुंडहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुंडहित में मवेशी लदे चार पिकअप वैन को जब्त कर कुंडहित थाना सौंपा. कार्यकर्ताओं ने कल देर रात को दो पिकअप वैन तथा आज अहले सुबह दो पिकअप वैन संख्या जेएच 04 जी 6819, जेएच 15 जे 5766, जेएच 21 ऐ 9813, जेएच 046 -4227 में लदे 23 मवेशियों को जब्त कर थाना के हवाले किया. विहिप के जिला मंत्री सोनु सिंह के नेतृत्व में गाडि़यों को जब्त किया गया. सभी मवेशी व्यापारी देवघर जिला के मनीगढ़ी गांव के रहने वाले हैं. आज सुबह पशु निवारण के इंस्पेक्टर मो शमीम एवं सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने मवेशियों को चापुडि़या गोशाला ले गये. जबकि चापुडि़या में भी गोशाला नहीं है. वहां ले जाकर ग्रामीणों को दे दिया जाता है. जब कोर्ट से पशुओं को रिलीज कर दिया जाता है तो रख-रखाव करने वाले को प्रतिदिन सौ रुपया के हिसाब से भुगतान करना पड़ता है. मौके पर विहिप के कार्यकर्ता प्रदीप मंडल, बबलू दत्ता, विराट आनंद, सौरभ मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >