टीएमसी व झाविमो ने उतारा साझा उम्मीदवार उतारा

जामताड़ा . जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी व झाविमो गंठबंधन में राजा नंद गोपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इसको लेकर प्रत्याशी के आवास पर एक बैठक टीएमसी के जिलाध्यक्ष सचिंद्र नाथ घोष की अध्यक्षता में आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने टीएमसी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया. मौके पर झाविमो नेता […]

जामताड़ा . जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी व झाविमो गंठबंधन में राजा नंद गोपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. इसको लेकर प्रत्याशी के आवास पर एक बैठक टीएमसी के जिलाध्यक्ष सचिंद्र नाथ घोष की अध्यक्षता में आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने टीएमसी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया. मौके पर झाविमो नेता प्रो सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि झाविमो एवं टीएमसी गंठबंधन प्रदेश में सरकार बनायेगी. लोगों में झाविमो गंठबंधन के प्रति काफी आस्था है. कार्यक्रम में प्रत्याशी को माला पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, चंडीदास भंडारी, कमलेश मंडल, लालू हेंब्रम, बरकत अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.——————–फोटो : 18 जाम 12प्रत्याशी को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यक र्ता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >