ओके... गांव में हर किमी पर नहीं है आंगनबाड़ी केंद्र

फोटो: 17 जाम 70 केंद्र विहीन गांव ,71,72,73,74,ग्रामीण,75 पंचायत कि मुखियाप्रतिनिधि, नारायणपुरसरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र में प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र होना चाहिए. ताकि तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जाये. लेकिन नारायणपुर पंचायत में कई ऐसे गांव है जहां केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी […]

फोटो: 17 जाम 70 केंद्र विहीन गांव ,71,72,73,74,ग्रामीण,75 पंचायत कि मुखियाप्रतिनिधि, नारायणपुरसरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र में प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र होना चाहिए. ताकि तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जाये. लेकिन नारायणपुर पंचायत में कई ऐसे गांव है जहां केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी इस दिशा में पदाधिकारियों ने रुचि नहीं ली. जिसका परिणाम गांव के ग्रामीण इलाकों मे रहने वाले परिवारों को भुगतना पड़ रहा है. बताते चले कि पंचायत के नावाटाड़, कोल्हरिया, हरनासोर, इचलीक्षर गांव सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता को पूरा करता है. गौरतलब हो कि नारायणपुर पंचायत मंे कुल राजस्व गांव 14 है. इन गांवों में वर्तमान में 10 केंद्र संचालित है. वित्तीय वर्ष 2011 के अनुसार इस पंचायत कि आबादी 7200 है. क्या कहते हैं ग्रामीणइस संबंध मंे पंचायत के ग्रामीण मुंशी मंडल, दीनदयाल राय, देवानंद राय, आजाद अंसारी ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय जन प्रतिनिधि को दी गयी है. लेकिन इस संबंध में अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है. ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ ग्रामीणों को मिले इस दिशा में न तो विभाग के पदाधिकारी ही ध्यान देते हैं और ना जनप्रतिनिधि को. ग्रामीणों ने इस दिशा में विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से सकारात्मक पहल की मांग की है. क्या कहती है मुखिया : इस संबंध में पंचायत की मुखिया मनी मरांडी ने कहा कि पंचायत समिति की बैठक में इस बात पर पूर्व में कई बार चर्चा किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुन: विभाग के सक्षम मुद्दा को रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >