ओके... ग्राम सभा में लोगों को किया गया जागरूक

फोटो: 16 जाम 07 निरीक्षण करते बीडीओ कुंडहित . प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कुंडहित के सभी राजस्व गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिये मतदान की तिथि, समय तथा बूथ के बारे में बतलाया गया. ग्राम […]

फोटो: 16 जाम 07 निरीक्षण करते बीडीओ कुंडहित . प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कुंडहित के सभी राजस्व गांवों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिये मतदान की तिथि, समय तथा बूथ के बारे में बतलाया गया. ग्राम सभा में मतदाताओं से आधार संख्या, बैंक खाता संख्या तथा जॉब कार्ड संख्या लिया गया. विशेष ग्राम सभा के आयोजन को लेकर पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजरों को प्रतिनियुक्त किया गया था. बीडीओ अरविंद ओझा ने कहा कि इस कार्यक्रम में कुल 700 कर्मियों को लगाया गया था. जिसमें एएनएम, सेविका, सहिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, कर्मचारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे. श्री ओझा ने कहा कि पहला दिन कार्य संपन्न नहीं होने पर दूसरा दिन भी कार्य जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >