ओके... छात्र चैन्नई से लापता

मिहिजाम . रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा देने मदुरै गये 18 वर्षीय राकेश कुमार यादव उर्फ लालू चैन्नई रेलवे स्टेशन से पांच दिनों से लापता है. साथ गये उसके दोस्त सभी लौट आये हैं. कानगोई निवासी व दूध व्यवसायी राकेश के पिता श्रीराम यादव ने शुक्रवार को मिहिजाम थाने में शिकायत दर्ज कराया है. […]

मिहिजाम . रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा देने मदुरै गये 18 वर्षीय राकेश कुमार यादव उर्फ लालू चैन्नई रेलवे स्टेशन से पांच दिनों से लापता है. साथ गये उसके दोस्त सभी लौट आये हैं. कानगोई निवासी व दूध व्यवसायी राकेश के पिता श्रीराम यादव ने शुक्रवार को मिहिजाम थाने में शिकायत दर्ज कराया है. श्रीराम ने बताया कि परीक्षा देने राकेश पांच नवंबर को रवाना हुआ था. नौ नवंबर को परीक्षा देने से पूर्व राकेश ने फोन कर कहा था कि मोबाइल की बैटरी खत्म हो रही है. एक मित्र के नंबर पर फोन करने को कहा था. वह मित्र भी लौट आया है. उसके मित्र ने बताया कि वापस आने के लिये राकेश हमारे साथ ही टिकट भी लिया था. लेकिन चैन्नई रेलवे स्टेशन से ही वह गुम हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >