रेलवे आवास में लूटपाट

मिहिजाम. रेलनगरी चित्तरंजन में सोमवार रात एरिया 8 स्थित स्ट्रीट 35ए क्वार्टर 42बी में चोरों ने आरपीएफ कर्मी के बंद रेलवे आवास को निशाना बना कर लूटपाट की. आसपास के लोगों ने बताया कि आवास आरपीएफ कर्मी विजय भगत का है. मंगलवार शाम जब एक बच्ची विजय भगत के आवास पर उन्हें बुलाने गयी तो […]

मिहिजाम. रेलनगरी चित्तरंजन में सोमवार रात एरिया 8 स्थित स्ट्रीट 35ए क्वार्टर 42बी में चोरों ने आरपीएफ कर्मी के बंद रेलवे आवास को निशाना बना कर लूटपाट की. आसपास के लोगों ने बताया कि आवास आरपीएफ कर्मी विजय भगत का है. मंगलवार शाम जब एक बच्ची विजय भगत के आवास पर उन्हें बुलाने गयी तो देखा की ताला टूटा हुआ है. सूचना पर पुलिस और आरपीएफ के जवान को भी बुलाया गया. कितने की चोरी हुई है इसका खुलासा विजय भगत के वापस आने पर ही हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >