ओके... डॉक्टरों की कमी मरीजों के लिए आफत

कुंडहित . बागडेहरी प्रखंड मुख्यालय से 20 किमी दूर बंगाल सीमावर्ती इलाके में स्थित है. बागडेहरी में उच्च विद्यालय, स्टेट बैंक, थाना, डाक घर मौजूद है. बावजूद चिकित्सा व्यवस्था दयनीय है. यहां पीएचसी तो मौजूद है लेकिन चिकित्सक नहीं. लोगों को मामूली बीमारी में भी बंगाल जाना पड़ता है. इस संबंध में ग्रामीण शेख राजीब, […]

कुंडहित . बागडेहरी प्रखंड मुख्यालय से 20 किमी दूर बंगाल सीमावर्ती इलाके में स्थित है. बागडेहरी में उच्च विद्यालय, स्टेट बैंक, थाना, डाक घर मौजूद है. बावजूद चिकित्सा व्यवस्था दयनीय है. यहां पीएचसी तो मौजूद है लेकिन चिकित्सक नहीं. लोगों को मामूली बीमारी में भी बंगाल जाना पड़ता है. इस संबंध में ग्रामीण शेख राजीब, शेख कुरबान, टारजन खान ने कहा कि बागडेहरी में वर्षों से चिकित्सक नहीं रहते हैं. लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया. पीएचसी रहते हुए भी लोगों को स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिलता है. कहा कि विस चुनाव में जन प्रतिनिधियों को इसका जवाब देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >