गुरुगोष्ठी कर अधिकारियों को दिया गया निर्देशफोटो : 6 जाम 11 बैठक करते बीईईओ प्रतिनिधि, नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गेडिया अंचल के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी बैठक बीइइओ कैलाश मरांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री मरांडी ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उदेश्य से प्रत्येक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने 11 नवंबर को प्रत्येक विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाने का निर्देश दिया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला में वर्ग सप्तम, अष्टम एवं नवम के छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति तथा राज्य निर्धन सह मेघा छात्रवृत्ति की परीक्षा होगी. उन्होंने स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम को निरंतर रखने का भी निर्देश दिया. बैठक में सीआरपी परिमल मंडल, कल्पना चार, साधन कुमार राणा, दिवाकर मंडल, असीन कुमार मुखर्जी, संजय झा, नवीन कुमार, जयंती माला, वैदयनाथ पाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी.
शत-प्रतिशत मतदान के लिए चलेगा स्वीप कार्यक्रम
गुरुगोष्ठी कर अधिकारियों को दिया गया निर्देशफोटो : 6 जाम 11 बैठक करते बीईईओ प्रतिनिधि, नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गेडिया अंचल के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी बैठक बीइइओ कैलाश मरांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री मरांडी ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने तथा शत-प्रतिशत […]
