प्रतिनिधि, जामताड़ाझारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ जामताड़ा की बैठक पबिया मोड़ में छोटेलाल महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पारा शिक्षकों से विभाग द्वारा बार-बार बैंक ड्राफ्ट मांगने को लेकर जोरदार विरोध किया. मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि योग्यता प्रमाण पत्र सत्यापन लिए हम सभी पारा शिक्षक एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार बैंक ड्राफ्ट विभाग को जमा कर चुके हैं. अब विभाग ने जांच कराया है या नहीं इसका जिम्मेदार हम नहीं बल्कि विभाग है. पारा शिक्षकों का इस कम मानदेय में बार बार ड्राफ्ट को बोझ नहीं उठा सकते हैं. अगर विभाग को किसी योग्यता पर सक है तो वे अपने स्तर से जांच करा लें. श्री मिर्धा ने हर महीने समय पर मानदेय नहीं मिलने के विरोध में भी अपना रोष प्रकट किया. बैठक में भरत स्वर्णकार, निर्मल मिर्धा, पूर्णिमा भंडारी, जोसना, रंजन कुमार साह, उत्तम कुमार दत्त, नेमस हेंब्रम, बेबी मंडल, मंदिरा मंडल, कान्हू टुडू, सुशीला सोरेन, रविंद्र सिंह, सुरेश मंडल, निलंबर मंडल, लवेश्वर बास्की, राजेश हेंब्रम, विश्वेश्वर किस्कू, गोविंद हेंब्रम सहित अन्य पारा शिक्षकों ने भाग लिया.
पारा शिक्षकों ने की बैठक
प्रतिनिधि, जामताड़ाझारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ जामताड़ा की बैठक पबिया मोड़ में छोटेलाल महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पारा शिक्षकों से विभाग द्वारा बार-बार बैंक ड्राफ्ट मांगने को लेकर जोरदार विरोध किया. मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने कहा कि योग्यता प्रमाण पत्र सत्यापन लिए हम सभी पारा शिक्षक एक बार नहीं […]
