झारखंड में विस्फोटक जब्त

जामताड़ा, झारखंड: झारखंड के जमताड़ा स्थित एक घर से भारी मात्र में विस्फोट क बरामद हुए हैं. नारायणपुर के थाना प्रभारी सौदागर पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुरुवा गांव के मंताज अंसारी के घर पर विस्फोटक रखे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मार कर सारा माल जब्त […]

जामताड़ा, झारखंड: झारखंड के जमताड़ा स्थित एक घर से भारी मात्र में विस्फोट क बरामद हुए हैं. नारायणपुर के थाना प्रभारी सौदागर पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुरुवा गांव के मंताज अंसारी के घर पर विस्फोटक रखे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मार कर सारा माल जब्त कर लिया.

उन्होंने बताया कि कल मारे गए इस छापे में कुल 600 डेटोनेटर, जिलेटिन की 195 छड़ें, फ्यूज के तार और विस्फोट पाउडर मिला है.

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >