खोखला साबित हो रहा विद्युत विभाग का दावा
जामताड़ा : यह बात सही है कि शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां बहुत कम समय बिजली मिल पाती है. लोग तो सीधे बिजली विभाग पर आरोप लगाते हैं कि विभाग सिर्फ कल-कारखानों व रिहाइशी इलाकों को बिजली मुहैया कराती है. उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग अपनी स्थिति स्पष्ट करे.
यदि बिजली काटना है तो विभाग इसकी सूचना पहले दे. क्योंकि बिजली नहीं रहने के बाद घरों में पानी की दिक्कत हो जाती है. बिजली की आंख मिचौनी तो पुरानी बीमारी है. जिससे लोग हमेशा त्रस्त रहते हैं.
– आरिफ हुसैन –
