जामताड़ा : मोस्टवांटेड सीताराम समेत छह अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा : मोस्टवांटेड सजायाफ्ता साइबर अपराधी सीताराम मंडल सहित छह साइबर अपराधियों को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया. हैदराबाद की साइबराबाद साइबर सेल की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इन्हें पकड़ा. इन अपराधियों के पास से दो लाख 54 हजार नकद, आठ मोबाइल, सात फर्जी एटीएम […]

जामताड़ा : मोस्टवांटेड सजायाफ्ता साइबर अपराधी सीताराम मंडल सहित छह साइबर अपराधियों को नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया. हैदराबाद की साइबराबाद साइबर सेल की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से इन्हें पकड़ा.

इन अपराधियों के पास से दो लाख 54 हजार नकद, आठ मोबाइल, सात फर्जी एटीएम कार्ड भी जब्त किया है. गिरफ्तार अपराधियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजोरी निवासी सीताराम मंडल, जमुआ के वीरेंद्र मंडल, धर्मपुर के जमीरूद्दीन मियां, रामपुर के जितेंद्र मंडल, सोनबाद निवासी निताई दास, चरधरा निवासी विजय मंडल शामिल है. बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार मोस्टवांटेड जमीरूद्दीन मियां के पास से दो लाख 22 हजार एवं सीताराम मंडल के पास से 32 हजार रुपये बरामद किया है.

गिरफ्तार चार साइबर अपराधी सीताराम मंडल, वीरेंद्र मंडल, जमीरूद्दीन मियां, जितेंद्र मंडल को साइबराबाद की पुलिस ने एक महिला डॉक्टर से पांच लाख रुपये की ठगी के एक मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है. जबकि निताई दास एवं विजय मंडल के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर जामताड़ा जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि साइबर अपराधी सीताराम मंडल को पूर्व में जामताड़ा कोर्ट से एक मामले में जनवरी 2018 में डेढ़ वर्ष की सजा सुनायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >