कालाबाजारी करने के आरोपी को डेढ़ वर्ष की सजा

जामताड़ा : एसडीजेएम चौधरी ए मोइज ने अभियुक्त महादेव साव को डेढ़ वर्ष का कारावास और दस हजार रुपया अर्थदंड का आदेश सुनाया है. महादेव साव मिहिजाम बाजार का निवासी है. उस पर आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आपूर्ति निरीक्षक कौशल कुमार दास द्वारा मिहिजाम थाना में प्राथमिकी वर्ष 2007 में दर्ज कराया गया […]

जामताड़ा : एसडीजेएम चौधरी ए मोइज ने अभियुक्त महादेव साव को डेढ़ वर्ष का कारावास और दस हजार रुपया अर्थदंड का आदेश सुनाया है. महादेव साव मिहिजाम बाजार का निवासी है.

उस पर आवश्यक खाद्य वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आपूर्ति निरीक्षक कौशल कुमार दास द्वारा मिहिजाम थाना में प्राथमिकी वर्ष 2007 में दर्ज कराया गया था. अभियुक्त महादेव साव पर आरोप था कि कालाबाजारी में बेचने के लिये दो ड्रम केरोसिन छुपाकर रखा था. जिसे आपूर्ति निरीक्षक ने जब्त किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >