विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

मुरलीपहाड़ी : झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड क ी जामताड़ा सब डिविजन में कार्यरत फ्रेंचाइजी कंपनी जीन माता कंस्ट्रक्शन प्रालि द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नये विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली अब भी जारी है. कंपनी नियमों को ताख में रखकर लोगों से पैसे वसूल रही है. नियमत: कंपनी को ग्रामीण क्षेत्र के एक […]

मुरलीपहाड़ी : झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड क ी जामताड़ा सब डिविजन में कार्यरत फ्रेंचाइजी कंपनी जीन माता कंस्ट्रक्शन प्रालि द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में नये विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली अब भी जारी है. कंपनी नियमों को ताख में रखकर लोगों से पैसे वसूल रही है. नियमत: कंपनी को ग्रामीण क्षेत्र के एक नये उपभोक्ता को विद्युत कनेक्शन देने के लिये 375 रुपये लेने हैं और इसकी प्राप्ति रसीद देना है. लेकिन यहां प्रत्येक नये कनेक्शन के लिये 700 से 800 रुपये वसूले जा रहे हैं.

जबकि इन्हें रसीद 375 रुपये के ही दिये जा रहे हैं. इस मनमानी रवैये से लोगों एवं जन प्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीण उमर अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, कामदेव मंडल, सुकर राय, महादेव प्रसाद यादव ने बताया कि कंपनी राज्य विद्युत बोर्ड के निर्देश की अवहेलना कर पैसे की अवैध वसूली कर रही है. हमलोग अपना विद्युत कनेक्शन के लिये कार्यालय गये, जहां कंपनी के द्वारा 800 रुपये मांगा गया. राशि नहीं दी, तो कनेक्शन नहीं दिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग लूट पर पाबंदी लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >