मारपीट का दो अलग-अलग मामला दर्ज

बिंदापाथर. मारपीट व महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है.

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के लखियाबाद गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट व महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पिड़िता लता देवी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 13/2026 दर्ज किया गया है. इसमें अजित मिर्धा, अमित मिर्धा, गणेश मिर्धा, दिलीप मिर्धा व सुनील मिर्धा को आरोपी बनाया गया. वहीं दूसरे पक्ष के पदमावती देवी ने मारपीट व दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाना कांड संख्या 14/2026 में गांव के ही विश्वभर मिर्धा, प्रमिला देवी, लता देवी पर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >