120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

एएसआइ धनंजय कुमार के नेतृत्व में जुड़ीडंगाल गांव में छापेमारी की गयी.आरोपी के घर से तीन जार में 20-20 लीटर करीब 60 लीटर एवं पांच छोटे जार में 12-12 लीटर करीब 60 लीटर कुल 120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया

नाला. थाने एएसआइ धनंजय कुमार के नेतृत्व में जुड़ीडंगाल गांव में छापेमारी की गयी.इस दौरान गांव के साबुलाल राय (42) के घर से अवैध रूप से चुलाई की गयी देसी महुआ शराब बरामद किया गया. थाना प्रभारी सुदीप पांडेय ने बताया कि आरोपी के घर से तीन जार में 20-20 लीटर करीब 60 लीटर एवं पांच छोटे जार में 12-12 लीटर करीब 60 लीटर कुल 120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है. बताया कि अभियुक्त अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब बनाकर बिक्री करता था. अवैध रूप से देसी शराब निर्माण एवं बेचने के आरोप में साबुलाल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में नाला थाना कांड संख्या 49/24 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >