बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मोमिन काॅन्फ्रेंस ने चलाया डोनेशन फॉर केरला

जामताड़ा : केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मंगलवार को झारखंड प्रदेश मोमिन काॅन्फ्रेंस के जामताड़ा जिला अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी के नेतृत्व में शहर में डोनेशन फोर केरला कैंपेन की शुरुआत की गयी. इस दौरान मोमिन काॅन्फ्रेंस के लोगों ने शहर के विभिन्न दुकानों व चौक-चौराहों पर घूम-घूमकर बाढ़ पीड़ितों की […]

जामताड़ा : केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मंगलवार को झारखंड प्रदेश मोमिन काॅन्फ्रेंस के जामताड़ा जिला अध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी के नेतृत्व में शहर में डोनेशन फोर केरला कैंपेन की शुरुआत की गयी. इस दौरान मोमिन काॅन्फ्रेंस के लोगों ने शहर के विभिन्न दुकानों व चौक-चौराहों पर घूम-घूमकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि जमा किया. साथ ही प्राप्त धनराशि 5500 रुपये रेड क्रॉस के सचिव राजेंद्र शर्मा के समक्ष जमा किया.

मोमिन काॅन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ अंसारी ने कहा कि पूरा देश केरल के साथ खड़ा है. हम सब भी केरल के इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं. मानव सेवा बेहद नेकी का काम है और सभी लोग इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. बाढ़ की तबाही से केरल के लोग परेशान हैं, उनकी सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है. कैंपेन में मौलाना अब्दुर रकीब रहमानी, नसरुल्लाह अंसारी, हाफिज नाजिर हुसैन, शमीम अख्तर, मौलाना सद्दाम हुसैन, फिरोज अंसारी, महफूज अंसारी, अहमद अंसारी, एहतेशाम असद, जाहिद हुसैन, समसुल अंसारी, साजिद अंसारी, कल्लू अंसारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >