एनएससी मार्केट का बदलेगा नाम

जामताड़ा : एनएससी मार्केट के दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल का स्वागत किया. इसके बाद दुकानदारों ने श्री मंडल को अपनी समस्याएं सुनायी. नगर अध्यक्ष ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि एनएससी मार्केट का नाम सिदो-कान्हू मार्केट होगा. जिसका […]

जामताड़ा : एनएससी मार्केट के दुकानदारों ने नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल का स्वागत किया. इसके बाद दुकानदारों ने श्री मंडल को अपनी समस्याएं सुनायी. नगर अध्यक्ष ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि एनएससी मार्केट का नाम सिदो-कान्हू मार्केट होगा. जिसका उद्घाटन 22 जून को सिदो-कान्हू दिवस के अवसर पर किया जायेगा. श्री मंडल ने एनएससी मार्केट के दुकानदारों के साथ बैठक की. इसकी अध्यक्षता दिलीप रवानी ने किया. मौके पर सुनील वर्णवाल, राजीव चौधरी, शंकर गुप्ता, राजा उपाध्याय, विपन पाल, वालेश्वर वर्मण, सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >