अरब गया इमरान नहीं लौटा घर

जामताड़ा : सउदी अरब में कथित रूप से बेचे गये युवक इमरान अंसारी की पत्नी ने एसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगायी है. पत्र में पीड़ित पत्नी शमशाद बेगम ने जिन बातों का जिक्र किया है वह बेहद चौंकाने वाली है. शमशाद ने पत्र की प्रतिलिपि उप सचिव दिल्ली, […]

जामताड़ा : सउदी अरब में कथित रूप से बेचे गये युवक इमरान अंसारी की पत्नी ने एसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगायी है. पत्र में पीड़ित पत्नी शमशाद बेगम ने जिन बातों का जिक्र किया है वह बेहद चौंकाने वाली है. शमशाद ने पत्र की प्रतिलिपि उप सचिव दिल्ली, विदेश मंत्री, झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संताल परगना के आइजी आइजी, डीआईजी, जिले के उपायुक्त सहित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ को भी भेजा है.

सउदी गया इमरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के राजाभिठा गांव का निवासी है. पत्नी का कहना है कि इमरान ने दो महीना पहले अंतिम बार फोन किया था. उस समय वह घबराया हुआ था और जान बचाने की गुहार लगा रहा था. शमशाद ने सरकार से पति की सुरक्षा की फरियाद की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >