जामताड़ा : समाहरणालय स्थित सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार पांडेय ने की. अदालत में कुल 57 आवेदनों पर सुनवाई हुई. लेकिन किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका. मौके पर डीडीसी श्री पांडेय ने उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग के पेंशन संबंधी फाइलों को अपडेट कर अगले तिथि में उपस्थित होने को कहा.
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी फाइलों के निष्पादन में तेजी लाये. डीडीसी ने अनुपस्थित कर्मियों को फोन पर ही फटकार लगायी. मौके पर अंचल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई विभाग के पेंशन संबंधी आवेदन लाये गये थे. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, भु-अजर्न पदाधिकारी जावेद इदरिशी, बीडीओ हेमा प्रसाद मौजूद थे.
