स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुपाईडीह में रात्रि चौपाल का आयोजन, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रतिभा ने कहा
जामताड़ा : बुधवार को सुपाइडिह पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. रात्री चौपाल में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी प्रतिभा कुजूर, बीडीओ अमृता प्रियंका एक्का मौजूद थीं. कुजूर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना है तो शौचालय को अपनाना ही होगा.
कहा कि सभी बीमारियों का एक ही कारण है खुले में शौच. जिस दिन आप लोग खुले में शौच करना बंद कर देगें बीमारी उसी दिन से गायब हो जायेगी. सरकार के द्वारा पैसे का खर्च आप लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है. इस लिए आप लोग शौचालय बनाये और शौचालय का उपयोग करें. कहा की खुले में शौच करने वाले को आप लोग अर्थदंड दें. तब जा कर सभी लोग शौचालय का उपयोग करेंगे.
लापरवाही पर मुखिया के विरुद्ध होगी कार्रवाई
वहीं बीडीओ अमृता प्रियंका एक्का ने कहा कि मुखिया अगर कार्य में दिलचस्पी नहीं लेती है तो मुखिया के ऊपर भी कार्रवाई की जायेगी. इसलिए मुखिया अपनी जिम्मेवारी समझें और कार्य में तेजी लायें. मौके पर मौके पर जेइ आशीष कुमार, पंचायत सचिव विद्यानंद पांडे, मुखिया शिवरात्रि टुडू, वार्ड सदस्य साहेब खान, जलसहिया निखत प्रवीण, सहित सभी जल सहिया मौजूद थीं.
