बीडीओ ने किया शौचालय का निरीक्षण

नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के चिरूडीह एवं बांकुडीह गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण बीडीओ जहीर आलम ने किया. इस क्रम में मुखिया एवं जल सहिया को कई निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा निर्माण के लिए मिली राशि को खर्च करें. किसी भी हालत में अपने पंचायत को 31 दिसंबर […]

नारायणपुर : नारायणपुर प्रखंड के चिरूडीह एवं बांकुडीह गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण बीडीओ जहीर आलम ने किया. इस क्रम में मुखिया एवं जल सहिया को कई निर्देश दिये. बीडीओ ने कहा निर्माण के लिए मिली राशि को खर्च करें. किसी भी हालत में अपने पंचायत को 31 दिसंबर तक ओडीएफ करें. कार्य की प्रगति में कोई समस्या आती है तो मुझे इसकी सूचना दें.

उन्होंने उक्त पंचायत के सचिव एवं कनीय अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2017-18 में आवंटित प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों से आवश्यक कागजात लेकर उनका पंजीयन प्रारंभ करें. पंजीयन होते ही जियो टैगिंग कर आवास निर्माण शुरू करवायें. अभियान चलाकर आवास का कार्य को गति दें. इस दौरान बीडीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरूडीह का औचक निरीक्षण किया. मध्याह्न भोजन के साथ में अंडा का परिवेशन देख कर उन्होंने संतोष जताया.
ड्रेस एवं बेंच डेस्क की जांच की. ड्रेस की गुणवत्ता में कमी देखी गयी. ड्रेस का जो कपड़ा दिया गया है वह निम्न किस्म का मिला. उन्होंने यह देख कर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कार्रवाई का संकेत दिया. मौके पर मुखिया छवि मरांडी, तापश मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >