नियामतपुर के चावल व्यवसायी का है कर्मी
दो बाइक पर सवार थे चार युवक
एक के पास था पिस्तौल
दो साल पहले भी कर्मी हो चुका है छिनतई का शिकार
मिहिजाम : मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र के रेलपार में हटिया के निकट चावल व्यवसायी के कर्मी से सोमवार को बाइक सवार उच्चकों ने करीब एक लाख रुपये की छिनतई कर ली. यह घटना सोमवार दोपहर के करीब दो बजे की है. नियामतपुर के चावल व्यापारी आन्नद गेड़िया के कर्मी तपेश्वर झा (55) रेलपार में दुकानदारों से उधारी की रकम की बसूली कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनके हाथ से रुपये भरा बैग छीन कर फरार हो गया. उच्चकों ने हेल्मेट पहन रखा था.
घटना इतनी तेजी से हुई कि कर्मी पल भर के लिए अचरज रहा गया. वहीं बाइक सवार काफी तेजी से सिद्धाबाड़ी जाने वाली मार्ग की तरफ निकल भागे. चार में से एक के हाथ में पिस्तौल था. घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गये. सूचना पर टाइगर पुलिस के जवान भी पहुंचे और चावल व्यवासायी के कर्मी को थाने लाया गया. उसने थाने में अपनी आपबीती सुनायी. हलांकि थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने हा कि चावल व्यवसायी के कर्मी ने लिखित सूचना नहीं दी गयी है. कर्मी के साथ दो वर्ष पूर्व भी रेलपार में छिनतई की घटना हुई थी.
