11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा
जामताड़ा : झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ की ओर 11 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समीप धरना -प्रदर्शन किया़ इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष कुमार विनोद ने किया. प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन उपायुक्त रमेश कुमार दुुबे को सौंपा गया. सभा को संबोधित करते हुए विनोद ने कहा कि चौकीदार अंग्रेजी हुकूमत से शासन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह कार्य करते आ रहे है़ं सरकारीकरण होने के समय सरकार ने निर्णय लिया था कि 1990 के पूर्व के बहाल चौकीदार के आश्रितों को एक बार अपवाद स्वरूप नियुक्त किया जायेगा़, लेकिन कोर्ट के चक्कर में वह भी खत्म कर दिया है़
चौकीदार में बहाल होता है और चौकीदार में ही सेवानिवृत्त हो जाता है़ आज चौकीदारों को अपने पूर्वजों की ड्यूटी फिर से याद कराया जा रहा है जो 1990 के पूर्व कराया जा रहा था़ गृह विभाग तथा पुलिस महानिदेशक के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए चौकीदारों से बैंक ड्यूटी, रोड ड्यूटी, स्कॉट ड्यूटी के साथ बड़े-बड़े पदाधिकारियों के घरों में बागवानी से लेकर मिट्टी काटने का काम कराया जा रहा है़ आज के दिनों में चौकीदारों पर जुल्म बढ़ गया है़, इसे मिटाने के लिए सभी चौकीदारों को एक होना है. मौके पर बाटुल चंद्र महतो, यमुना प्रसाद दास, गणेश सिंह, प्रबोध कुमार महतो, मो इसलाम, अबलूल रहमान, रामजीत मंडल, काली सिंह, तुषार कांत बनर्जी, इंद्रजीत बाउरी, महादेव मिर्धा, फुलचंद सोरेन, किशोर कुमार महतो आदि उपस्थित थे़
क्या है मांगें
चौकीदार बहाली में वंशावली प्रथा की अवधि विस्तार किया जाये, चौकीदारी नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखा जाये, सभी चौकीदारों को एसीपी का लाभ शीघ्र दिया जाये, चौकीदार को हर महीने वेतन भुगतान किया जाये, चौकीदारों की ड्यूटी में गृह विभाग एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों का पालन किया जाये, ड्यूटी काल में मरने वाले चौकीदारों के आश्रित को 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाये, सभी चौकीदारों का सेवा पुस्तिका संपुष्ट किया जाये, उपस्थिति पुस्तिका में चौकीदारों को उपस्थित बनाने की अनुमति दी जाये, मृतक चौकीदार के आश्रितों को शीघ्र नियुक्त किया जाये, चौकीदार एवं सरदारों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाये, फतेहपुर अंचल के प्रधान सहायक को चौकीदारी कार्य से अलग रखा जाये.
