जामताड़ा : मिहिजाम थाना अंतर्गत बोधमा के पास वैष्णोदेवी बस पलटने से दर्जनों लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर मिहिजाम थाना प्रभारी आकर बस को अपने कबजे में लिया. बताया जा रहा है कि बस फतेहपुर से मिहिजाम जा रही थी.
बोदमा के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रक को अचानक देख बस चालक ने नियंत्रण खो दिया. इसमें संजय दलान, विजन सावरिया, गिरजा टुडू, नूरजहां मुनी हांसदा, वाहमुनी टुडू गंभीर रूप से घायल हैं. वही आंशीक रूप से गणोश गोराई, दिलीप मरांडी, काजल हेंब्रम, सुकोदी बाष्की, नाजीर सोरेन, लखी मुमरू, गोपाल टुडू,वरनी टुडू घायल है.
