चन्द्रदीपा के राखापाड़ा में बनेगा सब हेल्थ सेंटर

अगले सत्र में डीवीसी विस्थापित के लिए उठाऊंगा सवाल जामताड़ा : चंद्रदीपा पंचायत के राखापाड़ा गांव में शनिवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सब हेल्थ सेंटर निर्माण का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि मैथन से सटे लोग विस्थापित की मार झेल रहे हैं. डीवीसी को विकास कार्य करना चाहिए था, परंतु सरकार […]

अगले सत्र में डीवीसी विस्थापित के लिए उठाऊंगा सवाल

जामताड़ा : चंद्रदीपा पंचायत के राखापाड़ा गांव में शनिवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने सब हेल्थ सेंटर निर्माण का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि मैथन से सटे लोग विस्थापित की मार झेल रहे हैं. डीवीसी को विकास कार्य करना चाहिए था, परंतु सरकार की उदासीनता की वजह से इनकी मनमानी चल रही है. कहा कि मैं अपने क्षेत्र का विकास कर रहा हूं. आप लोगों के स्वास्थ्य की चिंता सता रही थी. इसी को देखते हेल्थ सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
विधायक ने कहा कि अगले सत्र में डीवीसी विस्थापितों का सवाल उठायेंगे. कहा कि यह सरकार आदिवासी विरोधी है. 10 वर्षों से विकास थम सा गया था. वह विकास युद्धस्तर पर कर रहे है. कुछ नेता विकास कार्य से घबरा गये हैं. मौके पर जियाराम हांसदा, रमेश बास्की, रंजीत दास, राणा, श्याम लाल मुर्मू, सनातन सोरेन, सूरजु टुडू, शुबीन किस्कू, बापी मंडल, तपन दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >