निर्देश. जामताड़ा नगर पंचायत में कैश बुक का मिलान नहीं
लापरवाही के कारण कार्रवाई के लिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को भेजा पत्र
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में जामताड़ा नगर पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा हुई़ इस दौरान प्रधानमंत्री आवास निर्माण सहित अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया़ वहीं नगर पंचायत में विभाग द्वारा दिये जा रहे राशि का कैश बुक मिलान नहीं किये जाने पर प्रधान सहायक, नाजिर व लेखापाल को फटकार लगायी और स्पष्टीकरण पूछा़ कहा कि कार्यालय कर्मी द्वारा कैश बुक को मिलान करना काफी दु:खद है़ कैश बुक का मिलान नहीं पाये जाने पर कर्मी सेवानिवृत्त होने के बाद राशि की वसूली की जायेगी. ऐसे स्थिति कार्यालय के कर्मी न होने दें. समय-समय पर कैश बुक का मिलान करें. डीसी ने नपं के नाजिर से विभाग द्वारा दी गयी राशि का बैंक विवरण, नपं द्वारा खर्च किये गये राशि का विवरण देने को कहा़
कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए लाभुकों को दी गयी राशि का हिसाब भी जमा करें. नगर पंचायत के नाजिर, प्रधान सहायक व लेखापाल के विरुद्ध कार्य में लापरवाही करने के आरोप में नगर विभाग के प्रधान सचिव को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया़ नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता ने बैंक विवरण का कागजात एक सप्ताह में देने का भरोसा दिया़ डीसी ने कहा नगर पंचायत के बैंक खाता जामताड़ा के बैंकों में होगा. उसके बावजूद भी सरकार द्वारा भेजे गये डिटेल देने में एक सप्ताह लगेगा़ जिसे दो दिनों में देने का निर्देश दिया़ मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता हातिम ताय राय, सिटी मैनेजर स्नेहा श्री सहित अन्य उपस्थित थे़
