एससी-एसटी अत्याचार निवारण के 12 मामलों का हो रहा सत्यापन

आवंटित राशि मिलते ही वादी को दिया जायेगा निर्धारित मुआवजा राशि जामताड़ा : जिला में एसटी, एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के कुल 12 मामले हैं. आवंटन के अभाव में निवारण नहीं हो पा रहा है. हाल ही के दिनों में जिला स्तर पर सतर्कता समिति की बैठक हुई थी़ इसके बाद वादी को मुआवजा देने […]

आवंटित राशि मिलते ही वादी को दिया जायेगा निर्धारित मुआवजा राशि

जामताड़ा : जिला में एसटी, एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के कुल 12 मामले हैं. आवंटन के अभाव में निवारण नहीं हो पा रहा है. हाल ही के दिनों में जिला स्तर पर सतर्कता समिति की बैठक हुई थी़ इसके बाद वादी को मुआवजा देने को लेकर विभाग से आवंटन मांगा गया था, जो अबतक प्राप्त नहीं हुआ है़ दूसरी ओर समिति की ओर से सभी वादियों के सत्यापन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार को था़, लेकिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सत्यापित कर जिला सतर्कता समिति को नहीं दिया गया है़ समिति द्वारा विधिक सेवा प्राधिकार से सत्यापन के लिए इसलिए भेजा गया था ताकि कोई लाभुक के नाम पर दोबारा मुआवजा की स्वीकृति न हो जाये़
ये हैं वादी
जामताड़ा के कल्पना मोहली व चांद मुर्मू व अनीसा बाउरी, करमाटांड़ के चंपा देवी, नारायणपुर के विजय दास व कुंती देवी, मिहिजाम के सरोदी देवी, देबु सोरेन, प्रदीप मुर्मू, वर्द्धमान के विनोद बाउरी, फतेहपुर के मालती टुडू, गोड्डा के अजय कुमार किस्कू हैं.
कहते हैं पदाधिकारी
सभी चिह्नित वादी का नाम सत्यापन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को भेजा गया है़ साथ ही विभाग से आवंटित प्राप्त होते ही सभी चिह्नित वादी को निर्धारित मुआवजा राशि दी जायेगी.
– विनय कुमार, एसडीओ, कल्याण विभाग, जामताड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >