सोनबाद के दो साइबर ठग भेजे गये जेल

जामताड़ा : थाना क्षेत्र के सोनबाद से गिरफ्तार दो साइबर ठग प्रहलाद दां एवं मनोज दे को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने जामताड़ा में प्रेसवार्ता कर दी. डीएसपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनबाद गांव में छापेमारी की गयी थी. इस दौरान […]

जामताड़ा : थाना क्षेत्र के सोनबाद से गिरफ्तार दो साइबर ठग प्रहलाद दां एवं मनोज दे को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने जामताड़ा में प्रेसवार्ता कर दी.

डीएसपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनबाद गांव में छापेमारी की गयी थी. इस दौरान सोनबाद गांव के प्रहलाद दां व मनोज दे साइबर का काम करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपित के पास से बंधन बैंक के दो एटीएम, चार मोबाइल एवं चार सीम कार्ड जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी कुछ माह से साइबर ठगी का काम कर रहा था. मौके पर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, राजू मोहली, शंकर प्रसाद माझी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >