देश की एकता बनाये रखने का लिया संकल्प

मेहरमा : प्रखंड कार्यालय, मेहरमा थाना परिसर, बलबड्डा थाना व प्रखंड परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस व अंचल कर्मियों ने देश की एकता बनाये रखने का संकल्प लिया. थाना परिसर में इंस्पेक्टर जोखू राम, प्रखंड परिसर में डॉ चंद्रिका प्रसाद सिंह ने शपथ दिलायी. इस दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर संविधान […]

मेहरमा : प्रखंड कार्यालय, मेहरमा थाना परिसर, बलबड्डा थाना व प्रखंड परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस व अंचल कर्मियों ने देश की एकता बनाये रखने का संकल्प लिया. थाना परिसर में इंस्पेक्टर जोखू राम, प्रखंड परिसर में डॉ चंद्रिका प्रसाद सिंह ने शपथ दिलायी. इस दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर संविधान के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए उसके प्रति शपथ ली. मौके पर थाना प्रभारी जैनुल आवेदिन, देव कुमार होरो, प्रखंड नाजिर कमलेश्वरी मंडल, बलराम कुशवाहा, भुपेंद्र दास आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >