फिर पांच साइबर ठग गिरफ्तार

अपराध. करमाटांड़ में पुलिस को छापेमारी में मिल रही कामयाबी शुक्रवार को धरूवाडीह गांव से चार साइबर ठग की हुई थी गिरफ्तारी शनिवार को दुधानी गांव से एक साइबर आरोपित की हुई गिरफ्तारी विद्यासागर : करमाटांड़ में इतिहास ने करवट ले लिया है. जो भूमि इतिहास के पन्नाें में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि के […]

अपराध. करमाटांड़ में पुलिस को छापेमारी में मिल रही कामयाबी

शुक्रवार को धरूवाडीह गांव से चार साइबर ठग की हुई थी गिरफ्तारी
शनिवार को दुधानी गांव से एक साइबर आरोपित की हुई गिरफ्तारी
विद्यासागर : करमाटांड़ में इतिहास ने करवट ले लिया है. जो भूमि इतिहास के पन्नाें में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि के नाम से स्वर्णअक्षरों में अंकित है. आज वह साइबर ठगों का इलाका बन गया है. कभी श्रम के लिए विख्यात नगर आज साइबर श्रम से बदनाम हो गया है. एक के बाद एक साइबर ठग पकड़े जा रहे हैं. शनिवार को भी पुलिस अधीक्षक डॉ जया राॅय के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर धरुवाडीह गांव से चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है.
इनमें प्रमोद मंडल, पप्पू मंडल, पूरण मंडल एवं सुपौल मंडल शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक ऑटो, एक होम थिएटर व नगद 23 हजार रुपया जब्त किया है. गिरफ्तार सभी आरोपित के खिलाफ करमाटांड़ थाना कांड संख्या 289/17 दर्ज किया गया. शनिवार को सभी आरोपित को मेडिकल जांच करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपित पिछले एक वर्ष से साइबर क्राइम का काम करता था. इन गिरफ्तार आराेपितों में एक करमाटांड़ के शिशु मंदिर विद्यालय का छात्र है. इस संबंध में साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि जहां भी होगा साइबर आरोपित उसे गिरफ्तार किया जायेगा. एक भी साइबर को छोड़ा नहीं जायेगा.
झिलुवा में पुलिस को देख भागे ठग
वहीं दूसरी ओर नारायणपुर थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव में भरत मंडल, बाबूजन मंडल, रंजीत मंडल के घर में छापेमारी की गयी थी़
दुधानी गांव से भी हुई
थी गिरफ्तारी
साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने शनिवार देर शाम को दुधानी गांव से तुलसी मंडल के पुत्र सुरेंद्र मंडल को साइबर आरोपित के रूप में गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस द्वारा कई सामान भी जब्त किया है. सुरेंद्र बैंक अधिकारी बन कर लोगों से रुपये ठगता था. इनकी गिरफ्तारी के समय दुधानी गांव के ही कई आरोपित भागने में सफल रहा. हालांकि पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान जारी है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर आरोपित सुरेंद्र मंडल को पुलिस ने उनके घर से धर दबोचा. इसे करमाटांड़ थाना में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >