लूटकांड के दो आरोपित गिरफ्तार

कुंडहित : पिछले दिनों डुगरूपाड़ा जंगल में पोल्टी गाड़ी से एक लाख दस हजार रुपये लूट कांड के दो आरोपितों को पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से ही गिरफ्तार किया. बीती रात कुंडहित थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, बागडेहरी थाना प्रभारी प्यारे मोहन चौधरी सहित पुलिस बल संयुक्त रूप से छापेमारी कर एनुस खान […]

कुंडहित : पिछले दिनों डुगरूपाड़ा जंगल में पोल्टी गाड़ी से एक लाख दस हजार रुपये लूट कांड के दो आरोपितों को पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से ही गिरफ्तार किया. बीती रात कुंडहित थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, बागडेहरी थाना प्रभारी प्यारे मोहन चौधरी सहित पुलिस बल संयुक्त रूप से छापेमारी कर एनुस खान (29) पाकुड़िया पश्चिम बंगाल तथा यार हुसैन (30) गोपालपुर जिला बीरभूम निवासी, वर्तमान में विक्रमपुर गांव बागडेहरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. इनके विरुद्ध थाना कांड संख्यां 51/17 दर्ज है. मौके पर पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >