2.71 करोड़ से बनेगा 50 बेड का वृद्धाश्रम

जामताड़ा विधायक ने किया भूमि पूजन जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के प्रयास से जामताड़ा में बार 2 करोड़ 71 लाख की लागत से 50 बेड का वृद्धा आश्रम बनेगा. सोमवार को विधायक ने ग्रामीणों के साथ उदलबनी गांव के पास भूमि पूजन किया. बता दें कि वृद्धा आश्रम बनने से असहाय वृद्धा […]

जामताड़ा विधायक ने किया भूमि पूजन

जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के प्रयास से जामताड़ा में बार 2 करोड़ 71 लाख की लागत से 50 बेड का वृद्धा आश्रम बनेगा. सोमवार को विधायक ने ग्रामीणों के साथ उदलबनी गांव के पास भूमि पूजन किया. बता दें कि वृद्धा आश्रम बनने से असहाय वृद्धा को सुविधा होगी. विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धा आश्रम जिलेवासियों की मांग थी. जिसको पुरा कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उक्त आश्रम में जिले के वृद्धा व्यक्ति को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जायेगी.
यहां पर स्वास्थ्य से लेकर अन्य सुविधा उपलब्ध रहेगा. उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधानसभा राज्य का पहला राज्य होगा जो मॉडल राज्य के नाम से जाना जायेगा. गांव को शहर से जोड़ने के लिए हर गांव में सड़क निर्माण कराया जायेगा. किसानों को सिंचाई के लिए तालाब दिया जा रहा है. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, महावीर राय, जीवेश्वर मिश्रा, मनोज सोरेन, इरशादउल हक आरसी, विजय दुबे आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >