आरोिपत बीपीएलधारी, पर 20 लाख का आशियाना

साइबर डीएसपी का छापा. लटैया से दो साइबर ठग गिरफ्तार नारायणपुर : थाना क्षेत्र के लटैया गांव से दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है. यह जानकारी साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने नारायणपुर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि जामताड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ जया […]

साइबर डीएसपी का छापा. लटैया से दो साइबर ठग गिरफ्तार

नारायणपुर : थाना क्षेत्र के लटैया गांव से दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है. यह जानकारी साइबर डीएसपी सुमित कुमार ने नारायणपुर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि जामताड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटैया गांव के नरेश मंडल (31) व नंदकिशोर मंडल (26) को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों युवक बीपीएल परिवार के हैं, पर इन्होंने अपने गांव में अकूत संपत्ति अर्जित कर रखी थी.
इनके पास से दो कीमती व चार साधारण मोबाइल भी जब्त किया गया है. इसके अलावा दो एटीएम कार्ड, चार पासबुक, एक डीटीएच, एलइडी टीवी समेत कई कीमती सामान बरामद किये गये हैं. आरोपी द्वारा अपने गांव में 20 लाख से अधिक रुपये का घर बनवाया जा रहा है. इस छापेमारी में थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, एसआइ श्रीकांत यादव सहित कई पुलिस के जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >