विरोध. उपायुक्त को 16 से 20 तक अवकाश पर रहने का दिया आवेदन
जामताड़ा : झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी 16 से 20 नवंबर तक सामूहिक हड़ताल चले गये हैं. इससे जिले में काम-काज ठप पड़ गया है. इस संबंध में जिला ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक रामवृक्ष महतो के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मिल कर आवेदन दिया. […]
जामताड़ा : झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी 16 से 20 नवंबर तक सामूहिक हड़ताल चले गये हैं. इससे जिले में काम-काज ठप पड़ गया है. इस संबंध में जिला ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक रामवृक्ष महतो के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मिल कर आवेदन दिया. इसमें 16 से 20 तक सामूहिक अवकाश पर रहने की बात कही गयी है. श्री महतो ने बताया कि इस तरह से प्रशासनिक पदाधिकारियों के
साथ दुर्व्यवहार करना और बिना वजह फंसाये जाने की घटना निंदनीय है. बरकट्ठा के अंचलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी को एसीबी द्वारा उनके घर जाकर जबर्दस्ती पैसा पकड़ा कर उसे आरोपी बनाने का काम किया गया. जिस करण हम सभी प्रशासनिक पदाधिकारी की छवि धूमिल होती है. कहा कि 20 नवंबर तक हम लोग सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. प्रदेश से अगले आदेश आने के बाद ही हम लोग किसी प्रकार का कार्य करेंगे. तब तक हम लोग किसी प्रकार का कार्य नहीं कर सकते हैं. जिले के सभी बीडीओ, सीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंर्पक पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे.
कार्य हुआ प्रभावित
एक साथ जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से जिला की विकास की गति प्रभावित हो गयी. ग्रामीण क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय आये, लेकिन निराश होकर वापस चले गये. प्रशासनिक पदाधिकारियों के हड़ताल में रहने से बिगड़ सकती है. विधि व्यवस्था जिला के प्रशासनिक पदाधिकारियों के सामूहिक अवकाश में रहने से जिला का विधि व्यवस्था पर भी असर पर सकता है. वहीं बीडीओ, सीओ प्रखंड कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर विभिन्न योजना की रफ्तार धीमी हो गया है. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी जय ज्योति सामंता, जिला परिवहन पदाधिकारी महेंद्र माझी, कार्यपालक दंडाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, प्रतिभा कुजूर, प्रभारी बीडीओ सह सीओ प्रीतिलता किस्कू, पंकज कुमार रवि, जहिर आलम, अरविंद ओझा सहित अन्य मौजूद थे.