कानगोई में फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

मिहिजाम : कानगोई मुहल्ले में फांसी लगाकर 28 वर्षीय युवक शंकर राय ने आत्महत्या कर ली है. घटना सोमवार रात की है. सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा कर छानबीन में जुट गयी है. युवक का शव टाली से बने कमरे में लोहे के पाइप से झूलता मिला था. साड़ी से […]

मिहिजाम : कानगोई मुहल्ले में फांसी लगाकर 28 वर्षीय युवक शंकर राय ने आत्महत्या कर ली है. घटना सोमवार रात की है. सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करा कर छानबीन में जुट गयी है. युवक का शव टाली से बने कमरे में लोहे के पाइप से झूलता मिला था. साड़ी से फांसी का फंदा बना कर अपनी लीला समाप्त कर ली है.

पड़ोसियों की मदद से शव को कमरे से बाहर निकाला गया. एएसआइ लालेश्वर पासवान ने बताया मृतक के कमरे से शराब की बोतल बरामद की गयी है. वह फांसी लगाने से पूर्व शराब का सेवन किया था. उसका मोबाइल भी बरामद किया गया है. पिता संतोष राय ने बताया कि शंकर मजदूरी का काम करता था. तीन वर्ष उसकी शादी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रटनिया गांव में हुई थी. विवाह के बाद ही विवाहिता के पिता ने लड़की को विदा करा अपने साथ ले गये थे. उसकी बाद वह कभी ससुराल नहीं आयी है. इसी वजह से शंकर अक्सर तनाव में रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >