कुंडहित महिला टीम का दिखेगा जलवा

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कला जत्था चयनित राज्य में दिखायेंगे प्रदर्शन आज रांची रवाना होगी टीम जामताड़ा : समाहरणालय स्थित एसजीएसवाइ हॉल में गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए कला जत्था का चयन आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक डॉ इरफान अंसारी, जिप अध्यक्ष दीपिका […]

राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कला जत्था चयनित

राज्य में दिखायेंगे प्रदर्शन
आज रांची रवाना होगी टीम
जामताड़ा : समाहरणालय स्थित एसजीएसवाइ हॉल में गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए कला जत्था का चयन आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक डॉ इरफान अंसारी, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, डीसी रमेश कुमार दुबे, डीडीसी भोर सिंह यादव ने किया. विधायक ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस समारोह में राज्य स्तर पर प्रदर्शन जामताड़ा जिला के कला जत्था टीम करेगी. राज्य के लिए चयन होने वाले टीम को बेहतर प्रस्तुती देने को कहा. ताकि राज्य स्तर पर जिला का नाम रोशन हो सके. कहा जिला स्तर पर होने वाले स्थापना दिवस समारोह सभी मिलजुल कर सफल बनायें.
चयन कार्यक्रम में कुल चार टीम नाला, कुंडहित महिला, कुंडहित पुरुष व जामताड़ा के पबिया ने भाग लिया था. इसमें प्रथम स्थान पर कुंडहित की महिला टीम ने प्राप्त किया. कुंडहित पुरुष दूसरे नंबर पर रहे. ला टीम तीसरें नंबर पर व जामताड़ा की टीम चौथे नंबर पर रही. डीसी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुंडहित महिला टीम को राज्य स्थापना दिवस पर अपने प्रदर्शन को दिखाने के लिए 12 नवंबर को रवाना की जायेगा. राज्य स्तर पर आयोजित समारोह 13 नवंबर से प्रारंभ होगा जिसमें
ये अपना पॉरफारमेंस दिखायेंगें. कहा राज्य जाने वाले टीम को तीन दिन में कुल 15-15 हजार रुपये जिला स्तर से कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद भुगतान होगा. साथ ही राज्य स्तर पर चयन होने के बाद राज्य से भी पुरस्कृत होगी. चयनित दल के साथ जिप सदस्य सुकमुनी हेंब्रम व शिक्षक सुनील कुमार बास्की रांची जायेंगें. मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेंब्रम, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, डीपीओ केएन मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >