भाजपा के विकास कार्यों से घबरा गया है विपक्ष : सत्यानंद

फतेहपुर : पालाजोरी गांव स्थित मैदान में भाजपा बिंदापाथर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने नोटबंदी के साल गिराह पर विजय जुलूस निकालने का निर्णय लिया. पूर्व विधायक सत्यानंद झा ने कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती है. कहा कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यों से घबरा […]

फतेहपुर : पालाजोरी गांव स्थित मैदान में भाजपा बिंदापाथर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने नोटबंदी के साल गिराह पर विजय जुलूस निकालने का निर्णय लिया. पूर्व विधायक सत्यानंद झा ने कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती है. कहा कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यों से घबरा गया है. साहिबगंज में गंगा में पुल, देवघर में एम्स, पूरे संथाल परगना में ट्रेन की जाल बिछाना सहित दर्जनों ऐसे कार्य हैं, जो भाजपा की सरकार ने किया है.

साथ ही कहा कि क्या दुमका लोकसभा में सांसद की प्रयास से ऐसा कार्य हुआ है, जो विपक्ष दिखा सकती है. मौके पर कार्यक्रम प्रभारी पिंकी सावंत, प्रभाष हेंब्रम, अभिता हांसदा, खिरोद महतो, अनुप यादव, अजीत यादव, मदन महतो, विष्णु मंडल, प्रकाश यादव, दुलाल सिंह, रामेश्वर पुजहर सहित अन्य उपस्थित थे.

नोटबंदी की सफलता व बूथ कमेटी पर हुई चर्चा : कुंडहित. सिंचाई परिसदन में मंगलवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जगबंधु घोष की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला मंत्री सुभाष यादव ने वहीं बूथ कमेटी विस्तार की योजना बनायी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्री घोष ने कहा कि सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है. वहीं बुधवार को नोटबंदी की सफलता को लेकर जिलास्तर पर होनेवाले कार्यक्रम में भाग लेने का अपील की. मौके पर अमल सिंह, विश्वजीत सिंह, पूर्णिमा धर, विपदवरण खां, आशिष भद्र, स्वपन रवानी, मानिक सेन, प्रदीप रवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >