ससुराल में कलह, पहुंची आत्महत्या करने

रानीश्वर : सानजोर डैम में गुरूवार को मसानजोर थाना क्षेत्र के ही रानीबहाल गांव की एक विवाहिता ने डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि उनके परिजनों को उसके द्वारा ऐसे किसी गलत कदम उठाये जाने का आभास हो गया था, इसलिए वे भागते-भागते डैम के पास पहुंचे और ऐन वक्त पर […]

रानीश्वर : सानजोर डैम में गुरूवार को मसानजोर थाना क्षेत्र के ही रानीबहाल गांव की एक विवाहिता ने डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि उनके परिजनों को उसके द्वारा ऐसे किसी गलत कदम उठाये जाने का आभास हो गया था, इसलिए वे भागते-भागते डैम के पास पहुंचे और ऐन वक्त पर उसे डैम में छलांग लगाने से पहले बचा लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीबहाल गांव के एक वर्तव व्यवसायी की पतोहु ने गुरूवार को डैम पहुंच कर आत्महत्या करने की नियत से डैम में छलांग लगाने की प्रयास किया था. ससुराल में विवाद के कारण वह आत्महत्या करने पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >