जामताड़ा: मिहिजाम के वार्ड नंबर 18 में श्मशान भूमि पर जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र बनाने का विरोध भाजपा जिला अध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम ने किया है. जिलाध्यक्ष इस योजना को हिंदू विरोधी करार दिया है. श्मशान भूमि हिंदू धर्म के लिए एक बड़ी आस्था का केंद्र है. कहा क डीसी रमेश कुमार दुबे को भाजपा शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा है.
जिला प्रशासन श्मशाम भूमि पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने का निर्णय नहीं बदलते हैं, तो भाजपा को मजबूरन प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करना पड़ेगा. कहा हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिला प्रशासन को हिंदुओं की भावनाओं का कोई ख्याल नहीं है, पर भाजपा ऐसा नहीं होने देगी.
जिला प्रशासन हिंदुओं की भावनाओं को सम्मान करें अन्यथा मुख्यमंत्री रघुवर दास को सारी बातों से अवगत कराया जायेगा. मौके पर जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, सुभाष प्रसाद, कमलेश मंडल, आइटी संयोजक सुमित शरण, सोशल मीडिया संयोजक चंदन राउत, अंजनी तिवारी, धनेश्वर मंडल सहित अन्य थे.
